व्यवसायिक लेवल 1 और 3 की सैद्धांतिक परीक्षा 28 से
जालोर | व्यवसायिक शिक्षा योजनांतर्गत लेवल प्रथम (कक्षा-9) व लेवल तीन (कक्षा-11) के समस्त व्यवसाय (ट्रेड) की सैद्धांतिक परीक्षा 28 अप्रेल से शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक रमसा जयपुर सुरेशचंद्र ने मंगलवार को यह आदेश जारी किए।