कृषि विभाग में विभिन्न पदों के लिए मांगे आवेदन
जालोर | राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर कृषि विभाग में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 38 पद, असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 5 पद तथा असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 9 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।