प्रदेश महासमिति अधिवेशन के लिए राठौड़ संयोजक मनोनीत
प्रदेश महासमिति अधिवेशन के लिए राठौड़ संयोजक मनोनीत
जालोर | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के 15-16 मई को आयोजित होने वाले प्रदेश महासमिति अधिवेशन के लिए नारायणसिंह राठौड़ को संयोजक, अंबिकाप्रसाद तिवारी व ओमप्रकाश खंडेलवाल को सहसंयोजक तथा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांतसिंह को सम्मेलन के उपसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि महात्मा ज्योति बा फूले विद्यालय में होने वाले अधिवेशन में प्रत्येक सौ शिक्षक पर एक प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में राज्य भर से दो सौ शिक्षक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में बौद्धिक सत्र, शैक्षिक वार्ता, उद्घाटन सत्र, शैक्षिक नवाचार वखुला अधिवेशन सहित प्रांतीय कार्यकारिणी का भी निर्वाचन होगा। अधिवेशन में 15 मई को जालोर की एतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर को दर्शाने वाली प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। संगठन के जिला मंत्री ओमप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियों के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिलाध्यक्ष नारायणसिंह राठौड़ ने बताया कि अधिवेशन मे ंशैक्षिक आलेख पर प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।