- Hindi News
- National
- पिछड़ा आयोग के सदस्य सचिव गोदारा ने ली बैठक अधिकारियों को सर्वे के संबंध में दी जानकारी
पिछड़ा आयोग के सदस्य सचिव गोदारा ने ली बैठक अधिकारियों को सर्वे के संबंध में दी जानकारी
जालोर | राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव हरी कुमार गोदारा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक ली। जिले में निवासरत नातरायत राजपूत वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति के लिए किये जाने वाले सर्वे के संबंध में जानकारी दी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव हरीकुमार गोदारा ने मंगलवार को सर्किट हाऊस में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि जिले में निवासरत नातरायत जाति के चिन्हित परिवारों का सर्वे किया जाना है इसलिए अधिकारी अपने अधीनस्थ पटवारियों व ग्रामसेवको तथा जन प्रतिनिधियों के माध्यम से दिए गये सर्वे की जानकारी बिन्दुवार भरवाकर जिले के नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शीघ्र ही प्रस्तुत करें ताकि जिला स्तर से संकलित सूचना राज्य आयोग को भिजवाई जा सकें। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भिजवाई गई रिपोर्ट के अनुसार आहोर, जालोर, रानीवाड़ा, साचौर व चितलवाना तहसीलों में विभिन्न ग्रामों में नातरायत राजपूत वर्ग के परिवार निवासरत है जिनका आयोग के स्तर पर विस्तृत सर्वे किया जाना है इसलिए वे निर्धारित सर्वे प्रपत्रों में जानकारी तैयार करवायें साथ सर्वे के दौरान यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य या कथन देना चाहे तो वे उसे सर्वे प्रपत्र के साथ नत्थी करें। इस मौके पर सदस्य डॉ. अर्जुनसिंह भाटी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सहित विभिन्न तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।