- Hindi News
- National
- सराहनीय सेवाओं के लिए 12 एनसीसी कैडेट्स काे प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न से किया सम्मान
सराहनीय सेवाओं के लिए 12 एनसीसी कैडेट्स काे प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न से किया सम्मान
रेलवे स्टेशन पर इंपेक्ट इंडिया की जीवन रेखा एक्सप्रेस में सराहनीय कार्य करने पर शहरी विद्यालय के एनसीसी केडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी ऑफिसर अंबिकाप्रसाद तिवारी ने बताया कि जालोर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस में चल रहे चिकित्सा शिविर का मंगलवार को कलेक्टर बीएल कोठारी, सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्रोई व पीएमओ डॉ. एसपी शर्मा की मौजूदगी में समापन हुआ। इस दौरान अतिथियों ने एनसीसी केडेट्स व नर्सिंगकर्मियों की सेवा को प्रशंसनीय बताते हुए उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. महशिका ने निशुल्क शिविर के दौरान प्रतिवेदन में लाभार्थियों व पंजीकृत रोगियों के बारे में जानकारी देते हुए आभार ज्ञापित किया। ऑफिसर तिवारी ने बताया कि 1 से 16 अप्रेल तक सेवा कार्य करने पर 12 एनसीसी केडेट्स को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंदसिंह राठौड़ सहित नर्सिंगकर्मी मौजूद थे।
जालोर. एनसीसी कैडेटस का किया सम्मान।