मारू प्रजापत समाज का 7वां सामूहिक विवाह समारोह आज
श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर की ओर से मारू कुम्हार समाज के सप्तम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को चामुंडा गार्डन में होगा। सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। विवाह समारोह के संयोजक लादूराम मेवाड़ा ने बताया कि जालोर शहर में अक्षय तृतीया पर मारू कुम्हार समाज के दस वर वधु अग्नि के समक्ष फेरे लेकर जन्म जन्मान्तर के लिए एक दूसरे के हमसफर बनेंगे। अक्षय तृतीय पर सुबह साढे सात बजे प्रजापत धर्मशाला जालोर से दस दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। बाराती बेंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए विवाह स्थल पहुंचेगे। बारात प्रजापत धर्मशाला से होती हुई सामतीपुरा रोड़ स्थित चामुंडा गार्डन पहुंचेगी। सुबह 9.15 बजे वहां पर आयोजन कमेटी व दुल्हन के परिवार की ओर से दुल्हों का सामैला कर तोरण की रस्म अदा करने के साथ आयेाजन कमेटी की ओर से स्वागत किया जायेगा। सुबह 10.35 बजे वर वधु का हस्तमिलाप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कर पंडित राकेश के नेतृत्व में सामूहिक रूप से सम्पन्न करवाया जायेगा। सुबह 11 बजे सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन होगा। वही पाट डोरिया दोपहर 2 बजे सामाजिक रीति रिवाज अनुसार सम्पन्न करवाया जायेगा। शाम 4 बजे आशीर्वाद व विदाई समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें रीति रिवाज अनुसार वर वधू को विदाई दी जायेगी। श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर के अध्यक्ष चम्पालाल प्रजापत ने बताया कि समारोह को भव्य रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। संरक्षक मेवाड़ा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों व समाज बंधुओं से तन-मन से सहयोग कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
ये दस जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में
समारोह में तेजल कुमार आहोर संग मनसुख चरली, जसोदा कुमारी जालोर संग दिनेश कुमार चांदराई, ममता कुमारी आहोर संग दीपराम सियाणा, फूलवंती मादड़ी संग भरत गुड़ा बालोतन, हर्षा मादड़ी संग नरेश आहोर, लीला गुड़ा बालोतन संग भरत चरली, जयश्री जालोर संग मुकेश कुमार जालोर, सविता कुमारी तखतगढ़ संग मोहनलाल गुड़ा इंद्रपुरा रोडला, फैन्सी कुमारी बावडी संग ताराराम मणिहारी पाली, मदन कुमारी बावड़ी संग दिनेश कुमार मणिहारी पाली अग्नि के समक्ष फेरे लेकर एक दूसरे का हमसफर बनेंगे।