पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जालोर में दो चरणों में होगा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, पहला चरण 26 अप्रैल से

जालोर में दो चरणों में होगा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, पहला चरण 26 अप्रैल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामांकन बढ़ाने के लिए होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रशासनिक अधिकारी करेंगे नियमित मॉनीटरिंग

भास्कर न्यूज | जालोर

राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद् जयपुर के निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम दो चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण 26 अप्रेल से 9 मई तक एवं द्वितीय चरण 19 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। एडपीसी रमसा प्रकाशचंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बालक- बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। समस्त गतिविधियों के लिए कार्ययोजना निर्माण एवं पर्यवेक्षण कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय निष्पादन समिति द्वारा किया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा विभाग प्रारम्भिक एवं माध्यमिक, अति. जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान एवं रमसा मिलकर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का होगा व्यापक प्रचार प्रसार : अनामांकित, ड्रॉप आउट बालक-बालिकाओं के नामांकन एवं ठहराव से संबधित समस्त गतिविधियों की कार्य योजना बनाई जाएगी। इसमें पंचायत क्षेत्रों में रैली, प्रभात फेरी, चौपाल, बैनर निर्माण, मौहल्ला-चौराहा बैठकंे, लाउड स्पीकर एवं पेंपलेट के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं पंचायत के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा उद्बोधन से नामांकन एवं ठहराव के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक/संस्थाप्रधान/विद्यालय व ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय दिवसों पर विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जायेगा।

‘उजियारी पंचायत’ होगी सम्मानित, ये रहेंगे सम्मान के मापदंड

3-5 वर्ष के समस्त बालक-बालिकाओं को आंगनवाड़ी में, 5 से अधिक 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को विद्यालय में नामांकित कराना एवं ठहराव सुनिश्चित करना, कक्षा 5,8 या 10वीं उत्तीर्ण बालक-बालिकाओं को अगली कक्षा में प्रवेश करवाना, कोई भी विद्यार्थी 45 दिनों तक अनुपस्थित नहीं रहा हो, 45 दिन या उससे अधिक अनुपस्थित विद्यार्थी एवं हाउस होल्ड सर्वे के दौरान चिह्नित समस्त आउट ऑफस्कूल बच्चों को पुन: आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश दिलाकर विशेष शिक्षण प्रदान करवाना, विशेष शिक्षण प्राप्त बालक-बालिकाओं को आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेशित कराना एवं अध्ययनरत रखना जरुरी होगा।

सूची बना पोर्टल पर होगी अपलोड

वार्डवार नियुक्त अध्यापकों द्वारा निर्वाचन नामावली एवं हाउस होल्ड सर्वे के आधार पर सर्वे किया जाकर 0-18 वर्ष के अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बालक-बालिकाओं की सूची बनायी जाएगी। उसे शालादर्शन/शालादर्पण पोर्टल पर अपलोड करवायी जाएगी। ऐसे बालक-बालिकाओं के लिए विशेष शिक्षण व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन कर अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिये प्रेरित किया जायेगा। ग्रीष्मावकाश से पूर्व एसएमसी/ एसडीएमसी की अन्तिम दो बैठकों में सभी सदस्यों एवं अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए राजकीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मां सम्मेलन का आयोजन किया जाकर आंगनबाड़ी में बालक-बालिकाओं का नामांकन करवाए जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...