पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मंगी देवी को गर्भाश्य की पीड़ा से मिली निजात

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मंगी देवी को गर्भाश्य की पीड़ा से मिली निजात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से निर्धन व गरीब लोगों को मर्ज से निजात मिल रही है। योजना से पहले इलाज व ऑपरेशन पर होने वाले खर्च के लिए जहां कर्ज लेना पड़ता था। वहीं अब इस योजना के तहत उनका निशुल्क ऑपरेशन व इलाज हो रहा है। इस योजना के तहत जिले के मोरसीन गांव के निवासी अजाराम की प|ी मंगी देवी को गर्भाश्य की पीड़ा से निजात मिली है। अजाराम ने बताया कि उनकी प|ी मंगी देवी को पेट में दर्द रहता और वहीं जननांग से रक्तस्राव अधिक होता था। इस बीमारी से पीडि़त होने पर उन्होंने भीनमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक को दिखाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीनमाल के प्रभारी अधिकारी डॉ. एमएम जांगिड़ ने बताया कि अजाराम की प|ी मंगी देवी के गर्भाश्य का ऑपरेशन किया गया है। अब वह स्वस्थ हैं और उसे अस्पताल से भी छुट्टी दी जा चुकी है। इस योजना के तहत पात्र होने पर उनका निशुल्क ऑपरेशन किया गया है। जिस पर करीब 15 से 13 हजार रुपए का खर्चा आता है, लेकिन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल होने पर उनका फ्री में ऑपरेशन कर योजना का लाभ दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बिश्नोई ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से इनपैनल्ड प्राइवेट अस्पतालों व इसमें शामिल सरकारी अस्पतालों में सामान्य बीमारी के इलाज के लिए 30 हजार और गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 3 लाख रुपए तक के कैशलेस उपचार की व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...