जालोर में अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन कल
जालोर में अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन कल
जालोर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान व एसएसए के अंतर्गत सत्र 2017-18 में मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट केंप में चिन्हित विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को अंग उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए अंग उपकरण वितरण केंप का आयोजन गुरुवार को होगा। अति. जिला परियोजना समन्वयक प्रकाशचंन्द्र चौधरी ने बताया कि एलिम्को टीम द्वारा जांच उपरांत विद्यार्थियों को दी गई रसीद प्रास्तुत करने पर उनको अंग उपकरण उपलब्ध करवाये जा सकेंगे।