बाल विवाह की शिकायत फोन कर दे सकते है, हेल्प लाइन की स्थापित
बाल विवाह की शिकायत फोन कर दे सकते है, हेल्प लाइन की स्थापित
जालोर | जिले में संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित हैल्प लाईन में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं जोकि आगामी 30 अप्रैल तक स्थापित रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट बीएल कोठारी ने बताया कि जिले में बुधवार को अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं 30 अप्रेल को पीपल पूर्णिमा के पर्व पर अबूझ मुहूर्त होने के कारण बाल विवाह होने की संभावना रहती हैं। इस संभावनाओं के मध्यनजर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थित हैल्पलाईन में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं जो 24 घंटे कार्यशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 02973-222216, 226426 हैं तथा कलेक्टर कार्यालय के नंबर 02973-22207 हैं। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी कलेक्टेर कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भूराराम मीणा को बनाया गया हैं जिनके मोबाइल नम्बर 9414301045 व 8619246230 हैं।