बाल विवाह रोकने के लिए सभी को सक्रिय सहयोग देना होगा : काला
बाल विवाह रोकने के लिए सभी को सक्रिय सहयोग देना होगा : काला
भास्कर न्यूज | जालोर
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पवन कुमार काला ने कहा कि जिले में अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा पर संभावित होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम के अभियान में प्रबुद्ध नागरिकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं सहित विवाह समारोह से जुड़े विभिन्न लोगों को अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सहयोग करना होगा ताकि इस सामाजिक कुरूति के कंलक से मुक्ति मिल सकें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर ने शहर में सभी को सक्रिय रहने की बात कही। उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर गठित कमेठियों में पटवारी, ग्राम सेवक, एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्त्ता एवं गठित महिला समूहों तथा शिक्षकों आदि की भी जिम्मेदारियां नियत की गई तथा उन्हे अपने आस-पास होने वाले विवाहों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार दव, आरएएस प्रशिक्षु रमेश कुमार, तहसीलदार ममता लहुआ, विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं आयुक्त शिकेश कांकरिया सहित विभिन्न हलवाई, प्रिन्टि प्रेस मालिक एवं प्रबुद्ध नागरिक तथा कर्मचारी उपस्थित थें।