अजा के एक व्यक्ति को 3 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जालोर | कलेक्टर ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को अनुसूचित जाति मद से 3 लाख रूपयों की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की हैं। जिले में अनुसूचित जातियों के व्यक्तियों पर होने वाले अत्याचार व उत्पीड़न के सन्दर्भ में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए देता खुर्द निवासी गोमति प|ी ओब नाथ जाति-कालबेलिया को अनुसूचित जाति मद से 3 लाख रूपयों की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं।