विधिक चेतना जागरूकता के तहत दी बाल विवाह की जानकारी
विधिक चेतना जागरूकता के तहत दी बाल विवाह की जानकारी
गुडा बालोतान | कस्बे में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र कोड संख्या ५०६ पर शुक्रवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के अध्यक्ष कमलचंद नाहर एवं पूर्णकालिक न्यायाधीश पवन कुमार काला के निर्देशानुसार बाल विवाह अपराध एवं सामाजिक अभिशाप पर विधिक चेतना एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पैरालीगल वॉलियन्टर यशवंत देवल गंगावा ने महिलाओं को १८ अप्रैल को आने वाली अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही आखातीज पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम करने के लिए अन्य लोगों को जागरूक करने का आहवान किया गया।