प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 5 लाख की स्वीकृति जारी
जालोर | कलेक्टर बीएल कोठारी ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 5 कार्यो के लिए 5 लाख रूपयों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की हैं। जालोर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट मैनेजिंग कमेटी व जिला दण्डनायक एवं कलेक्टर बी एल कोठारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट जालोर की गवर्निंग काउन्सिल (शासकीय परिषद) एवं मैनेजिंग कमेटी (प्रबंधकीय समिति) से अनुमोदित कार्यो में से 5 कार्यो के लिए संबंधित कार्यकारी एजेन्सी से प्राप्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर 5 लाख रूपयों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर एजेन्सी को राशि हस्तान्तरण की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के तहत आदर्श रा.उ.मा.विद्यालय डोडियाली, गुडाबालोतान, भूति, आकोली व बरवां में 4-4 कक्षा-कक्षों की मरम्मत के कार्य के लिए 1-1 लाख रुपयों की स्वीकृति जारी की गई हैं तथा इस कार्य के लिए कार्यकारी संस्था जिला परियोजना समन्वयक, रमसा जालोर को बनाया गया हैं।