अजा-जजा व्यक्तियों पर अत्याचार संबंधी बैठक 16 अप्रैल को
जालोर | जिले में अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार संबंधी प्रकरणों की तिमाही समीक्षा बैठक कलेक्टर बीएल कोठारी की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. जे.पी.अरोड़ा ने दी।