पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभापति भंवरलाल माली ने नगरपरिषद में दलाली हावी होने का आरोप लगाते हुए शहरवासियों से झांसे में न आने की अपील की

सभापति भंवरलाल माली ने नगरपरिषद में दलाली हावी होने का आरोप लगाते हुए शहरवासियों से झांसे में न आने की अपील की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद सभापति भंवरलाल माली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगरपरिषद में दलाल हावी होने का आरोप लगाते हुए शहरवासियों को इस झांसे में नहीं आने की अपील की है। सभापति माली जल स्वावलंबन को लेकर आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के लिए जयपुर गए हुए हैं और वहां से ही यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। उन्होंने सीधे तौर पर बताया कि परिषद में कुछ दलाल है जिसमें परिषद के कर्मचारी, पार्षद व अधिकारी भी शामिल है। वे नगरपरिषद के कोई भी कार्य करवाने के लिए उनका नाम उपयोग में लेकर लोगों से पैसे वसूली करने से नहीं चूक रहे हैं। सभापति ने बताया कि कोई भी नियम विरुद्ध या सही कार्य के लिए भी किसी प्रकार से कोई लेनदेन करता है तो उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई जाएं।

सफाई कर्मचारियों का भर्ती का दिया हवाला : सभापति ने बताया कि इन दिनों सफाई कर्मचारियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिस कारण कई दलाल आवेदकों को भ्रमित कर काम करवाने के नाम पर पैसे एंठने में जुटे हुए हैं। इस प्रकार से हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी भर्ती में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।

इसमें जिला कलेक्टर, सफाई आयोग, सभापति, आयुक्त समेत अधिकारियों की कमेटी के समक्ष योग्य अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। ऐसे में कोई भी किसी प्रकार के दलाल के झांसे में नहीं आवें।

जयपुर में जल स्वावलंबन कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे सभापति भंवरलाल माली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर को झांसे में न आने की अपील की

नए आयुक्त के साथ चल रहा है विवाद

गौरतलब है कि सभापति व आयुक्त शिकेश कांकरिया के नियुक्ति के समय से ही दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। पिछले दिनों कुछ कार्रवाई को लेकर भी आपसी मनमुटाव रहा। साथ ही पार्षद हंसमुख नागर व सभापति के बीच प्याऊ निर्माण के मामले के बाद से ही विवाद चल रहा है। इस अपील के पीछे इस विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इनका कहना है

मैं अभी जयपुर में जल स्वावलंबन कार्यशाला में आया हुआ हूं। मुझे जानकारी में आया कि कई दलाल नगरपरिषद में पनप गए हैं। जो लोगों को नियम विरुद्ध कार्य करवाने के लिए झांसे में लेकर पैसे ऐंठ रहे हैं। मैं परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास कर रहा हूं। ऐसे में कोई भी कार्य के लिए पैसे ऐंठने का प्रयास करे तो उसकी शिकायत जरूर करें। - भंवरलाल माली, सभापति, जालोर

खबरें और भी हैं...