जालोर| रायथल गांव में आम रास्तों पर कब्जा कर पक्के निमार्ण करने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पक्के निर्माण को हटाकर कार्रवाई करने की मांग की। जिसमें बताया कि उक्त मामले को लेकर कई बार ग्राम पंचायत में लिखित व मौखिक में अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध कब्जे के चलते लोगों को मार्ग से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमियों की ओर से मन माने तरीके से सड़क को अवरुद्ध किया जा रहा है। जिसको लेकर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर फौजमल, छोगसिंह, जबरसिंह, जसराज, मांगीलाल, नारायणसिंह, रणजीतसिंह, इंद्रसिंह, चैतानराम, सुल्तान, छोगसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।