पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उम्मेदपुर, हरजी व पावटा में आज 3 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

उम्मेदपुर, हरजी व पावटा में आज 3 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान

निकटवर्ती उम्मेदपुर मालपूरा गांव में स्थित विद्युत प्रसारण विभाग के 1.32 केवी स्टेशन से निकलने वाले फीडर हरजी, उम्मेदपुर व पावटा 33/11 केवी जीएसएस से जुड़े संबंधित गांवो में शनिवार सवेरे आठ बजे से ग्यारह बजे तक विद्युत आपूॢत बंद रहेगी।

उम्मेदपुर डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता इन्द्रकुमार प्रजापत ने बताया कि उम्मेदपुर 132 केवी स्टेशन से निकलने वाले हरजी, पावटा व उम्मेदपुर फीडर पर वार्षिक रखरखाव का कार्य चलने से इन तीनों जीएसएस से जुड़े संबंधित गांवों में शनिवार को सवेरे 8 से 11 बजे तक विद्युत आपूॢत बंद रहेगी।

जालोर शहर में भी आज बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

जालोर| विद्युत रख-रखाव को लेकर शनिवार को 11केवी एफसीआई फीडर व नर्मदा जीएसएस व रिको द्वितीय चरण जीएसएस से जुड़े क्षेत्र में सवेरे 7 से 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता राजन लहवासिया ने बताया कि राव समाज, कृषि मंडी, हरियंत नगर, सर्किट हाउस, रतनपुरा रोड़, एफसीआई गोदाम में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

खबरें और भी हैं...