पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 हजार से अधिक रोगियों का उपचार, 26 हजार 864 घरों का किया सर्वे

2 हजार से अधिक रोगियों का उपचार, 26 हजार 864 घरों का किया सर्वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में एक मई से शुरू हुए मेरा गांव स्वस्थ गांव अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविर ग्रामीणों के फायदेमंद साबित हो रहे है। शिविरों में चिकित्सा विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों व मच्छरों की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। 16 मई तक लगे शिविरों में 2 हजार 196 मरीजों का उपचार किया गया है तथा चिकित्सा दलों ने 26 हजार 864 घरों का सर्वे किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल विश्नोई ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन एंटीलार्वा गतिविधियां, पेयजल स्रोतों की सफाई व क्लोरीनेशन, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार गतिविधियों के आयोजन के साथ ही तंबाकू उपभोग की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पेयजल स्त्रोत को सफाई करने के दिए निर्देश : उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान एएनएम, आशा व वीएचएससी के सदस्यों द्वारा घरों का सर्वे किया जा रहा हैं। बुखार, उल्टी, दस्त, लू तापघात, पीलियां, हाईपरटेंशन, डायबिटिज, टीबी आदि बीमारियों के बारे में सर्वेक्षण के साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सोर्स रिडक्शन, क्लोरीनेशन, एंटीएडल्ट, टीबी रोगियों को नियमित दवाइयां लेने के लिए प्रेरित करने जैसी गतिविधियां की जा रही है। साथ ही पेयजल टंकियों की सफाई करवाने के साथ ही जल स्रोतों पर भी एंटीलार्वा गतिविधियां भी की जा रही है।

मेरा गांव स्वस्थ गांव अभियान के तहत चिकित्सा दलों ने अलग-अलग टीम बनाकर गांवों में किया सर्वे

इतने रोगी चिन्हित

अभियान के दौरान शिविरों में बुखार व जोडों के दर्द के 640 रोगी, उल्टी दस्त के 254 मरीज और लू-तापघात के 64 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान मधुमेह और उच्च रक्तचाप के नए व पुराने मरीजों का उपचार भी किया गया। इसके अलावा 7453 तम्बाकू पान मसाला उपभोगियों को चिन्हित किए गए। ग्राम पंचायतों में घर घर जाकर&ठ्ठड्ढह्यश्च; 8404 तम्बाकू उपभोगियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू छोडऩे के लिए परामर्श दिया गया।

इधर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब तक जिले के 1417 लाभान्वित

योजना के तहत अभी तक बैंक खातों में 16 लाख 19 हजार रुपए जमा करवाए गए

जालोर | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा चलाई जा रही है इस योजना का उदेश्य गर्भवती महिला को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है। जिला प्रबंधक नवीन कुमार योगी ने बताया कि पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत तीन किश्तों में 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायत सरकार द्वारा सीधे बैंक खातों में जमा होगी। प्रथम किश्त एक हजार रूपये का लाभ गर्भावस्था अंति‍म मासिक चक्र की तिथी व ममता कार्ड पंजीकरण होने पर पर दिए जाएगे, द्वितीय किश्त दो हजार रूपये का लाभ गर्भ के 6 माह बाद सभी जांच पूरी होने पर दिये जाएगे, तीसरी किश्त दो हजार रूपये का लाभ बच्चे का जन्म होने पर जन्म प्रमाण-पत्र व पेन्टावेलेन्ट-3 टीकाकरण होने पर दिए जाएगे। जिला कार्यक्रम सहायक जीतेंद्र सिंह सांखला ने बताया कि जिले में अब तक 1417 महिलाओ को लाभान्वित किया गया है व इनके बैंक खातों में 16 लाख 19 हजार रूपये जमा करवाए गए।

खबरें और भी हैं...