पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान मरुधरा बैंक का जिला स्तरीय सेमीनार, अधिकारियों ने बैंक से मिल रही उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी

राजस्थान मरुधरा बैंक का जिला स्तरीय सेमीनार, अधिकारियों ने बैंक से मिल रही उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक द्वारा जिला परिषद हॉल में शुक्रवार को जिलें की सभी 54 शाखाओं के शाखा प्रबंधकों व कार्मिकों का सेमीनार बैंक अध्यक्ष एसपी श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जमा वृद्धि, एन.पी.ए. वसूली, एस.बी.आई. लाइफ तथा ग्राहक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष ने बताया कि आरएमजीबी 693 शाखाओं के साथ राजस्थान के 15 जिलों में 17000 करोड़ के व्यवसाय स्तर के साथ कार्य कर रहा है। बैंक कृषि ऋणों के साथ-साथ आवास ऋण, मोरगेज ऋण, मुद्रा ऋणों का प्राथमिकता से वितरण कर तीव्र व्यवसाय वृद्धि की ओर अग्रसर है। निकट भविष्य में बैंक जिले में प्रमुख केंद्रों पर एटीएम लगाने, ग्राहकों को नेट बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर तेजी से कार्य कर रहा है। बैंक के सामाजिक दायित्वों की जिम्मेदारी के निर्वहन के तहत बैंक इस वित्तीय वर्ष 2018-19 को जल संरक्षण वर्ष मना रहा है तथा शाखा स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन करवा कर जल संरक्षण की महता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने जमाकर्ताओं का आह्वान करते हुए बताया कि वर्तमान में बैंक जमाओं पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है जो सर्वाधिक है। उन्होंने ग्राहक सेवा के उच्चतम मानदण्ड स्थापित करने, त्वरित एनपीए वसूली करने तथा व्यापक ऋण वितरण करने की आवश्यकता पर व्यापक चर्चा की। क्षेत्रीय प्रबंधक पी.एन. भट्ट ने बताया कि जालोर जिले में एसबीआई के पश्चात आरएमजीबी सर्वाधिक व्यवसाय स्तर का बैंक है। जिले में बैंक की वर्तमान में 54 शाखाएं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 130 बीसी कार्य कर रहे है। निकट भविष्य में बैंक द्वारा सियाणा व मादलपुरा केन्द्रों पर बैंक शाखाएं खोली जानी प्रस्तावित है। सेमीनार में प्रधान कार्यालय के वसूली अधिकारी मनीष शर्मा एवं एस.बी.आई. लाइफके नागराज प्रजापत तथा वित्तीय साक्षरता समन्वयक बी.पी. सिंह सहित शाखा व क्षेत्रीय कार्यालय के 140 कार्मिकों ने भाग लिया।

जालोर. सदस्यों का सम्मान करते बैंक अधिकारी।

खबरें और भी हैं...