पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में हर विषय का एक पीरियड आईसीटी लैब में लगेगा

सरकारी स्कूलों में हर विषय का एक पीरियड आईसीटी लैब में लगेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों में बनी आईसीटी लैब का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। रमसा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सप्ताह में हर विषय का कम से कम एक पीरियड आईसीटी लैब में ही लगाया जाएगा। इसके लिए अलग से रजिस्टर बनाया जाएगा, जिसमें आईसीटी लैब में कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाए जाने वाले विषय और तारीख आदि की डिटेल संस्था प्रधान से सत्यापित करवाकर रमसा कार्यालय को भिजवाना जरूरी होगा। आईसीटी लैब में क्लास के दौरान स्टूडेंट्स को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से सब्जेक्ट की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम स्टूडेंट्स को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका भी मिलेगा।

हो सकेगा लैब का उपयोग : स्कूलों में आईसीटी लैब का उपयोग बच्चों को कंप्यूटर सिखाने तक सीमित माना जाता रहा है, लेकिन इनका मुख्य उद्देश्य शिक्षण कार्य में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का उपयोग ही था। इसे प्राइवेट स्कूलों की स्मार्ट क्लासेज को टक्कर देने के लिए शुरू किया गया था। अब कंप्यूटर शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संबंधित विषयों का विशेषज्ञों से ऑनलाइन ज्ञान मिलने के साथ लेब का भी उपयोग हो सकेगा।

रखा जाएगा पूरा रिकॉर्ड : विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए आईसीटी लैब का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अब स्कूल में अटेंडेंस रजिस्टर की तरह पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। सप्ताह में एक दिन हर विषय का एक पीरियड आईसीटी लैब में होगा। विषय अध्यापक इसका रिकॉर्ड संस्था प्रधान से सत्यापित करवाएगा।

इनका कहना है
आईसीटी लेब में विशेषज्ञों से ऑनलाइन शिक्षण से विद्यार्थियों में भी रूचि बढ़ेगी तथा छात्रों के भी ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। आईसीटी लेब के माध्यम से स्कूलों कें बालकों को शिक्षण करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। -प्रकाशचंद्र चौधरी, एडीपीसी, रमसा

अच्छी खबर
बालकों में कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षण बनाएंगे रुचिकर, ई-ज्ञान पोर्टल एवं यू-ट्यूब से लिया जाएगा शिक्षण कंटेंट
299 स्कूलों में कंप्यूटर से कराई जाएगी पढ़ाई
जिले में कई सरकारी स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों व संस्था प्रधानों की पहल पर एजुकेशनल वीडियो व सैटेलाइट प्रसारण के माध्यम से पढ़ाया जाता है। वहीं 21 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट व वर्चूअल क्लासेज का भी संचालन हो रहा है। अब रिकॉर्ड संधारण की अनिवार्यता के बाद आईसीटी लैब वाले सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। माध्यमिक सेटअप के कुल 341 स्कूल है। इनमें से 299 स्कूलों में आईसीटी लैब का संचालन हो रहा है। कुछ शेष रहे स्कूलों में भी आईसीटी लेब बनेगी।

खबरें और भी हैं...