बाल विवाह की रोकथाम के लिए सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति
अक्षया तृतीया (आखातीज) व पीपल पूर्णिमा के पर्व पर बाल विवाह होने की प्रबल संभावना को देखते हुए जिले में सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैं। कलेक्टर बीएल कोठारी ने बताया कि जालोर तहसीलदार, आहोर तहसील क्षेत्र के लिए आहोरा तहसीलदार, सायला तहसील क्षेत्र के लिए आहोर तहसीलदार, भीनमाल तहसील के लिए भीनमाल तहसीलादार, बागोड़ा तहसील के लिए बागोड़ा तहसीलदार, जसवन्तपुरा तहसील के लिए जसवन्तपुरा तहसीलदार को, रानीवाड़ा तहसील के लिए रानीवाड़ा तहसीलदार, सांचौर तहसील के लिए सांचौर तहसीदार, चितलवाना तहसील के लिए चितलवाना तहसीलदार, जालोर नगरपरिषद क्षेत्र के लिए जालोर नगरपरिषद के आयुक्त, भीनमाल नगरपालिका क्षेत्र के लिए भीनमाल नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी व सांचौर नगरपालिका क्षेत्र के लिए सांचौर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सेक्टर प्रभारियों का समन्वयक महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक को बनाया गया हैं।