पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच साल तक के बच्चों को 30 से पिलाएंगे विटामिन ए की दवा

पांच साल तक के बच्चों को 30 से पिलाएंगे विटामिन ए की दवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 अप्रैल से 30 मई तक विटामिन ए कार्यक्रम के तहत बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। विटामिन ए की कमी से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए विभाग की ओर से 9 माह से 5 साल तक की उम्र के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉक, सेक्टर व आंगनबाड़ी स्तर पर कार्य योजना तैयार की जाएगी। विभाग की एएनएम एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर एलएचवी, बीएचएस एवं एलएस आईसीडीएस सेक्टर पर तथा सीडीपीओ एवं बीसीएमओ द्वारा ब्लॉक स्तर का माइक्रो प्लान 20 से 25 अप्रैल तक बनाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में पल्स पोलियो के माइक्रो प्लान के अनुसार विटामिन ए का माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा और सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीसी पुन्सल ने बताया कि 9 माह से 12 माह तक के बच्चे को एक एमएल तथा एक से 5 साल तक के बच्चों को दो एमएल विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...