कॉलेज लेक्चरर के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर जारी
कॉलेज लेक्चरर के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर जारी
जालोर| राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग में लेक्चरर वनस्पति शास्त्र अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर बुधवार शाम को जारी कर दिए गए। आयोग लेक्चरर वनस्पति शास्त्र के 74 पदों के लिए इंटरव्यू 23 अप्रैल से 17 मई 2018 तक होंगे। आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अपलोड कर इंटरव्यू लेटर प्राप्त कर सकेंगे।