जालोर| सीबीएसई द्वारा आयोजित नीट 2018 के लिए आवेदन करने वाले आवेदक जन्मतिथि तथा विकलांग श्रेणी में 18 मई तक संशोधन कर सकेंगे। सीबीएसई ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई के अनुसार आवेदन में सुधार करने के लिए सीबीएसई को कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं।