मास्टर प्लान का हर बदलाव सरकार की अनुमति से ही होगा
मास्टर प्लान का हर बदलाव सरकार की अनुमति से ही होगा
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
जालोर| शहरों के मास्टर प्लान में किसी भी प्रकार का बदलाव अब निकाय अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे। अब मास्टर प्लान में पाई गई त्रुटि के बाद भी नए सिरे से सरकार के स्तर से संशोधन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इस संबंध में यूडीएच और स्वायत्त शासन विभाग की तरफ से साझा आदेश जारी किए गए।