पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिवृष्टि में जिन्होंने किया पुलिस का सहयोग, होंगे सम्मानित

अतिवृष्टि में जिन्होंने किया पुलिस का सहयोग, होंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते वर्ष जुलाई महीने के अंतिम दिनों में जिस प्रकार से अतिवृष्टि ने जिले में तबाही मचाई थी और उसी विपदा में साहसिक कार्य करते हुए जिलेवासियों के जो लोग हमदर्द बने, उन्हें अब प्रोत्साहित करते हुए पुलिस विभाग सम्मानित करने जा रहा है। जिले के 11 आम नागरिकों को सोमवार को जोधपुर में होने वाले समारोह में पुलिस महानिरीक्षक के हाथों सम्मानित किया जाएगा। पुलिस विभाग का मानना है कि विपदा में राहत कार्यों में सहयोग करने वालों का सम्मान करने से भविष्य में भी संकट के समय साथ और मजबूत होता है। साथ ही ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है। जिलेवासियों को इतनी बड़ी संख्या में पहली बार पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित किया जा रहा है।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित : अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि सायला निवासी मांगीलाल पुत्र सांवलाजी राजपुरोहित, आहोर थानांतर्गत हरियाली गांव निवासी भंवरसिंह पुत्र सुजानसिंह, मोरू गांव निवासी पारसमल पुत्र रतनलाल माली, उम्मेदपुर निवासी जयंतीलाल पुत्र छोगाराम प्रजापत, बागरा थानांतर्गत आकोली निवासी रतनसिंह पुत्र वचनसिंह राजपूत, चूरा निवासी दिनेश पुत्र सरेमल माली, जसवंतपुरा थानांतर्गत गोलाना निवासी नारायणसिंह पुत्र जुंजारसिंह राजपूत, गोलाना निवासी शांतिलाल पुत्र लाखजी भील, सांचौर के बालाजी नगर निवासी हरीसिंह पुत्र विरदसिंह राव, माहेश्वरी कॉलोनी सांचौर निवासी दिलीप पुत्र जयशंकर माहेश्वरी व सांचौर निवासी नारायणराम पुत्र केवाजी चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।

रेंज स्तर पर करेंगे सम्मान

जिले में विभिन्न समय के दौरान साहसिक कार्य करने वाले 11 लोगों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। इससे ऐसे लोगों को मनोबल बढ़ेगा और अन्य लोगों को भी मदद करने की प्रेरणा मिलेगी। - विकास शर्मा, एसपी, जालोर



बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में बड़ी भूमिका

आकोली में समीप गांव में पानी जमा होने से कई परिवार पानी से घिर गए थे। जहां कुछ लोगों ने बड़ी हिम्मत जुटाते हुए परिवारों को डूबने से बचा लिया था। इनमें से पुलिस विभाग की ओर से चूरा व आकोली निवासी दो लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

जिले के 11 नागरिकों को आज रेंज स्तर पर जोधपुर में आईजी करेंगे सम्मानित

59 कार्मिकों को आज एसपी देंगे मेडल

पुलिस दिवस पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान 59 पुलिस कार्मिकों को अति उत्तम व उत्तम सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा इन कार्मिकों को अपने हाथों से मेडल प्रदान करेंगे। वहीं 14 पुलिस कार्मिकों को जोधपुर में आईजी सर्वोत्तम सेवा चिह्न प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...