जालोर में प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह समारोह 18 अप्रैल को
श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 18 अप्रैल अक्षय तृतीय पर मारू कुम्हार समाज का सप्तम सामूहिक विवाह समारोह होगा। जिसमें दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। संयोजक लादूराम मेवाड़ा ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी बारातों के ठहरने की व्यवस्था प्रजापत धर्मशाला जालोर में रखी गई हैं तथा वहां से सवेरे 7.30 बजे वर को रथ में बैठकर बारात निकाली जाएगी। शाम 4 बजे आशीर्वाद व विदाई समारोह होगा। समारोह को लेकर श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर के अध्यक्ष चंपालाल देवड़ा, सचिव ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष शंकरलाल देवड़ा, सह कोषाध्यक्ष ललित देवड़ा, प्रवक्ता नरपत आर्य, बाबूलाल परमार, गलबाराम आर्य, मंछीलाल सियोटा, थानाराम देवड़ा, पारसमल राठौड़, हितेश माल, किशोर देवड़ा, किशोर बड़वाल, सुरेश बड़वाल, उत्तम चंद देवड़ा, फूलाराम सियोटा, श्यामलाल सहित संस्थान के कार्यकर्ता तैयारियां में जुटे हुए हैं।