क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण परिषद की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
जिला क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण परिषद के जालोर ब्लॉक की बैठक श्री वीरमदेव शैक्षणिक संस्थान में शंभुसिंह बादनवाड़ी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। परिषद के जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह करनोत व जिला सचिव जबरसिंह देवड़ा के आतिथ्य में हुई बैठक के दौरान 5 व 6 मई को होने वाले जिला स्तरीय वार्षिक स्नेह मिलन के निमंत्रण पत्रक का विमोचन किया। ग्राम पंचायत व विभागवार दायित्व सौंपकर सभी को अधिकाधिक संख्या में सुंधामाता पर आयोजित आहोर ब्लॉक के सौजन्य वाले इस कार्यक्रम में आने का न्यौता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में कल्याण परिषद के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक गणपतसिंह भंवरानी, बाबुसिंह कानीवाड़ा, दशरथसिंह सेदरीया के निर्देशन में ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष पद पर शैतानसिंह काबावत को चुना गया। वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी में संरक्षक चंदनसिंह चांपावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालसिंह कानीवाड़ा, उपाध्यक्ष मनोहरसिंह महेशपुरा व कानसिंह बोकड़ा, सचिव समुंदरसिंह चांदणा, संयुक्त सचिव गणपतसिंह मंडलावत, कोषाध्यक्ष मंगलसिंह मरूआ, प्रवक्ता रूपसिंह नारणावास को बनाया गया। इसी प्रकार ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शंभुसिंह बादनवाड़ी, महावीरसिंह गुडारामा, हुकमसिंह कतरोसन, उगमसिंह केशवना व पूर्णसिंह बागरा एवं जिला प्रतिनिधि के रूप मे गोविंदसिंह मंडलावत, महेंद्रसिंह चुरा, माधोसिंह बादनवाड़ी व नाहरसिंह जाखडी को निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया।
रामसीन| निकटवर्ती गांव आजबर स्थित कुलेटी माता मंदिर में क्षत्रिय कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक पर्यवेक्षक डूंगरसिंह काबावत के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें ब्लॉक जसवंतपुरा से कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 5 व 6 मई को जिला स्तरीय समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए संरक्षक गुलाब सिंह जाविया, सुरेंद्र सिंह मांडोली, शेरसिंह चांदूर, पहाड़सिंह चेतसिंह देवड़ा को, अध्यक्ष मनोहर सिंह धवला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम सिंह मांडोली को, उपाध्यक्ष वैरीसाल सिंह सोढ़ा व लक्ष्मण सिंह परमार को, सचिव देवीसिंह राजिकवास को, संयुक्त सचिव दौलत सिंह कोलर को, कोषाध्यक्ष देवी सिंह चेकला को प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह मांडोली को बनाया गया।
जालोर. गठित नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य।