आरएसएस ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालोर की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत के कार्यवाह श्याम मनोहर थे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई के अतिरिक्त महाप्रबंधक पीएल सोनगरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श शिक्षण संस्थान के व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद दवे मौजूद थे। स्वागत भाषण बाल कल्याण समिति के सदस्य ठाकराराम ने दिया। इस मौके अतिथियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। विनोद कुट्टी की ओर से एकल गायन के बाद मुख्य वक्ता श्याम मनोहर ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पीएल सोनगरा, जगदीश प्रसाद दवे एवं ठाकराराम सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।&ं ; इस अवसर पर मधुसूदन व्यास, बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह बालावत, जानकीलाल नाग, साहित्यकार पुरुषोत्तम पोमल, नगर परिषद उपसभापति मंजू सोलंकी, ईश्वरलाल शर्मा सहित अन्य शहरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कानाराम परमार और अध्यापक संदीप जोशी ने किया। मोहन लाल परमार ने सभी का आभार जताया। विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम
मुख्य वक्ता श्याम मनोहर ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला
जालोर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक। फोटो| भास्कर