जालोर शहर में मनमर्जी के डंपिंग यार्ड, नागरिक परेशान
जालोर. नए बस स्टैंड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे फैली गंदगी।
जालोर| स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर परिषद सफाई का ढिंढ़ोरा पीट रही है, लेकिन शहर में हालात कुछ इस तरह के हैं। यह फोटो शहर के नए बस स्टैंड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे का है। जहां नगर परिषद घरों का कचरा डाल रही है। यहां पसरी गंदगी को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां आस-पास रहने वालों का रहना कितना दूभर हो गया है। आस-पास के लोगों ने कई बार नगर परिषद को यहां की सफाई करवाने को कहा, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन यहां कचरे में आग लगा दी जाती है, जिसके बाद तो आस-पास के घरों में रहने वालों को खासी परेशानी होती है।