पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रेनाइट फैक्ट्री का नेपाली रसोइया भागली प्याऊ के पास झाडिय़ों में मृत मिला, हत्या का संदेह

ग्रेनाइट फैक्ट्री का नेपाली रसोइया भागली प्याऊ के पास झाडिय़ों में मृत मिला, हत्या का संदेह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीको तृतीय चरण में भागली प्याऊ के पास शनिवार को एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने सड़ा गला शव होने के कारण विसरा लेकर जोधपुर भेजा है। मौत के कारणों का कोई पता नहीं लग पाया है। साथी एक व्यक्ति अभी भी गायब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। और परिजन जालोर में ही अंितम संस्कार करने के लिए शव ले गए।

निरुपम ग्रेनाइट फैक्ट्री में था रसोइया : कोतवाली थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि सड़ा गला शव होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कुछ नेपाली परिवार के लोग भी रिश्तेदार के गायब होने पर उसे ढूंढ रहे थे। उन्हें मौके पर बुलाकर पहचान करवाई तो मृतक की शिनाख्त कोली (ढोडी) नेपाल निवासी पदमसिंह (40) के रूप में हुई। मृतक रीको में निरुपम ग्रेनाइट फैक्ट्री में रसोइया था। करीब तीन-चार महीनों से यहां कार्यरत था। वह श्रमिकों के लिए रसोई बनाने का काम करता था। थानाधिकारी ने बताया कि शव पुराना होने के कारण सड़ गया था। तेज बदबू मार रहा था। फिलवक्त किसी ने इस बारे में रिपोर्ट नहीं दी है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया हो गई है और शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन परिजनों ने रिश्तेदारों के आने तक शव मोर्चरी में ही रखा है।

हत्या की आशंका : अमावस्या के दिन गायब हुआ था, किसी ने नहीं कराई गुमशुदगी नेपाल निवासी है मृतक, साथी एक और व्यक्ति अभी तक है गायब

जालोर. घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व मौके पर मौजूद भीड़। फोटो| भास्कर

गायब हो गया, लेकिन किसी ने गुमशुदगी नहीं दी परिजनों ने पदमसिंह की हत्या होने का संदेह जताया

मृतक के नजदीकी रिश्तेदार किशनकुमार ने बताया कि अमावस्या के दिन ही अवकाश होने के कारण पदमसिंह मिला था। उसके बाद से गायब है। उसके साथ एक और गणेश कुमार साथी था, वह अभी भी गायब है। उसके फोन पर कॉल करने पर रिंग जा रही है, लेकिन बात नहीं हो पा रही है। परिजनों ने पदमसिंह की हत्या होने का संदेह जताया है।

शव की हालत बता रही हत्या

एक जगह झड़प के कुछ बाल मिले

मृतक के परिजनों के बताया कि फैक्ट्री के समीप ही एक स्थान पर कुछ बाल बिखरे मिले, जो किसी झड़प में गिरे हुए हो ऐसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वे बाल किसके थे, इस बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

पोस्टमार्टम के बाद शव दे दिया

शव सड़ने से बदबू मार रहा था। शिनाख्त भी बड़ी मुश्किल से हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव दे दिया। अब मामले की जांच कर रहे है। - राजेन्द्रसिंह राठौड़, कोतवाल, जालोर

खबरें और भी हैं...