प्रदेश नेतृत्व में बैठक का आयोजन कर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत को सांचौर विधानसभा का बूथ निर्माण सत्यापन के प्रभारी बनाया है। इसी तरह जिला संगठन प्रभारी बृजेश भाई को जालोर विधानसभा का प्रभारी व पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग को रानीवाड़ा विधानसभा के प्रभारी बनाया।
इसी तरह भीनमाल विधानसभा में बूथ निर्माण व सत्यापन के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली को प्रभारी बनाया गया है। एवं विधानसभा आहोर के लिए भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार खंडेलवाल को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने समय पर सम्पूर्ण कार्य कर बूथ निमार्ण के साथ सत्यापन करने है। इसके लिए मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन, महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सहयोगी बनने का आह्वान भी किया हैं। प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त विधानसभा बूथ निर्माण व सत्यापन प्रभारी विधानसभा क्षेत्र का बूथ इकाई का आकलन कर सूचना प्रदेश नेतृत्व को सौपेंगे।