जालोर| राजस्थान ई कंपनी के तहत संचालित जूनियर एवं सीनियर डिविजन के एनसीसी कैडेटस की फायरिंग सोमवार को पुलिस फायरिंग रैंज आडवाडा व सियाणा में होगी। एनसीसी अधिकारी अंबिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि कमान अधिकारी कर्नल एसएमसिंह के निर्देशन में भारतीय सेना के जेसीओ, एनसीओ व हवलदार दारा वीर वीरम देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सीनियर डीविजन तथा शहरी व शिवाजी नगर के जूनियर डिविजन के कुल १०५ एनसीसी कैडेटस फायरिंग में भाग लेंगे। राजस्थान शूटिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रदीपसिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी मनीष अखावत ने बताया कि वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नियमित अभ्यर्थी के रूप में अध्ययरत वे एनसीसी कैडेटस जो बी तथा सी प्रमाण पत्र परीक्षा में बैठेंगे।
उन सहित प्रथम वर्ष के कैडेट्स को फायरिंग में भाग लेना अनिवार्य है।