पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाई खुशियां

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाई खुशियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की कर्नाटक सरकार के गिरने एवं सदन में बहुमत सिद्ध नहीं कर पाने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजीव गांधी भवन में लोकतंत्र की जीत बताते हुए मुंह मीठा कर पटाके छोड़कर खुशी जताई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह देवड़ा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू मेघवाल, भरत मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुंपावत, लालसिंह धानपुर, जिला सचिव नेनाराम माली, सरोज चौधरी, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम माली, महिला जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा, नेता प्रतिपक्ष मिश्रीमल गहलोत, पार्षद देवाराम सांखला, विनय व्यास, जुबेदा नागोरी, जेठाराम माली, युवा नेता सुरेश मेघवाल, पुखराज माली, रमेश मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रानीवाड़ा. शक्ति परीक्षण में भाजपा की अल्पमत सरकार ने विश्वासमत प्राप्त करने से पूर्व ही हार मान कर इस्तीफा दे दिया। इस पर पूर्व विधायक एंव पूर्व उपमुख्य सचेतक रतन देवासी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की हार हुई एवं लोकतंत्र की जीत हुई। लोकतंत्र की जीत की खुशी में कांग्रेसजनों ने पटाखे छोड़कर एंव मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर प्रधान रमिला मेघवाल, भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष आसुराम देवासी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परसराम ढ़ाका, लोकसभा महासचिव महेश बोहरा, अम्बालाल चितारा, वरधाराम माली, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण पुरोहित, पारसमल जीनगर रड़माराम भाट, रमेश कटारीया, रहमान खान, सुमेरसिंह राजपुरोहित, गणेश देवासी, अरविन्द कुमार सेन, श्रवण गर्ग, जसराज पुरोहित, कैलाश कुमार मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आहोर. कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत पर आहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल चौहान, लोकसभा अध्यक्ष आमसिंह परिहार, गणेश चौधरी, मोडाराम प्रजापत, नारायणसिंह, भारमलसिंह, मगनाराम प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

रानीवाड़ा. पटाखे छोड़कर खुशी मनाते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...