पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरेश टेलर एकाउंट्स एसोसिएशन जालोर के अध्यक्ष निर्वाचित

सुरेश टेलर एकाउंट्स एसोसिएशन जालोर के अध्यक्ष निर्वाचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान एकाउंट्स एसोसिएशन जालोर के चुनाव कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुए। जिसमें जिलेभर के लेखाकर्मियों ने शिरकत की। निर्वाचन अधिकारी कोषाधिकारी कानाराम प्रजापत ने बताया कि इन चुनावों में सहायक लेखाधिकारी द्वितीय सुरेश टेलर को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। साथ ही सहायक लेखाधिकारी कानाराम परमार, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय सुरेश साहू, बसंत शाहजी एवं कनिष्ठ लेखाकार सुरेश खिलेरी को प्रांतीय प्रतिनिधि के तौर पर निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश टेलर ने कहा कि लेखा संवर्ग के हितार्थ टीम वर्क के रूप में काम किया जाएगा और एकाउंट्स एसोसिएशन की लंबित चार सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार के समक्ष बात रखी जाएगी। इस अवसर पर कर्मचारी नेता ईश्वरलाल शर्मा, लेखाधिकारी ललित दवे, लक्ष्मी नारायण दवे, निवर्तमान महामंत्री रोहिताश्व कुमार, विजय गोरा, रामगोपाल विश्नोई, हेमेंद्र सिंह राजपुरोहित, वीरेंद्रसिंह, गोरधन सिंह, रामलाल विश्नोई, भेमा राम, सुरेश, अशोक प्रजापत, जगदीश धतरवाल, भजनलाल सहित सैकड़ों लेखाकर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...