बीएसटीसी के 2 प्रश्न निरस्त, 198 का रिजल्ट जारी होगा
जालोर| गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की ओर से गत दिनों कराई गई बीएसटीसी की परीक्षा के दो प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे में 200 प्रश्नों में अब 198 प्रश्नों की मार्किंग होगी। परिणाम भी उसी आधार पर जारी किया जाएगा। एक्जाम कंट्रोलर डॉ. नरेंद्र पानेरी ने बताया कि प्रश्नपत्र 600 अंकों के बजाय 594 अंकों का कर दिया गया है।