मारू प्रजापत समाज के 7वें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर
श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर की ओर से मारू कुम्हार समाज का सप्तम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 18 अप्रैल को जालोर में होगा जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।
सामूहिक विवाह समारोह के संयोजक लादूराम मेवाड़ा ने बताया कि जालोर शहर में अक्षय तृतीया पर मारू कुम्हार समाज के दस वर वधू जीवन भर के हमसफर बनेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे प्रजापत धर्मशाला जालोर से दस दूल्हो की बारात गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। बारात प्रजापत धर्मशाला से होती हुई सामतीपुरा रोड आईटीआई के पास जाएगी। जहां पर दूल्हों का सामैला कर तोरण की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद फेरे करवाने के साथ समाजबंधुओं द्वारा वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। श्रीयादे सेवा संस्थान जालोर के अध्यक्ष चम्पालाल प्रजापत ने बताया कि 18 अप्रैल आखातीज को आयोजित सप्तम् सामूहिक विवाह समारोह को भव्य रूप देने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं।
जालोर. प्रजापत समाज के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर लगाया जा रहा पांडाल।
भास्कर न्यूज | जालोर