पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिशन इंद्रधनुष के तहत चयनित 13 गांवों में इस महीने से होगा टीकाकरण

मिशन इंद्रधनुष के तहत चयनित 13 गांवों में इस महीने से होगा टीकाकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण से वंचित बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीके लगाने के लिए अप्रैल, मई व जून माह में विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के चयनित 13 गांवों में ही टीकाकरण का काम होगा।

इससे पूर्व उन गांवों में प्रचार-प्रसार के तहत माइकिंग करवाकर आमजन को जागरुक कर टीकों का महत्व बताया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य भवन में बैठक हुई। जिसमें अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीसी पुंसल ने कहा कि अभियान के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान से पूर्व सभी 13 गांवों में आशा व एएनएम द्वारा हैण्ड काउंट सर्वे, ड्यू लिस्ट बनाने, माइक्रोप्लान, सेशन स्थल का चयन आदि कार्य पूर्ण कर लिए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि 23 व 24 अप्रैल को चितलवाना ब्लॉक के गांव माधोपुरा, सूथडी, सांकरिया, चामुण्डा नगर, आकोडिया, कुकडिया, कोलियो की गढ़ी और सांचौर ब्लॉक के वाक, बिछावाड़ी, जाखल तथा रानीवाड़ा ब्लॉक के धानोल, जोडवास, बामनवास गांव में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद अभियान के तहत मई व जून माह में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इन गांवों में टीकाकरण वाले दिन सभी एएनएम के पास ड्यू लिस्ट होनी चाहिए। वहीं माइक्रो प्लान निर्धारित समय पर बनाकर ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर भिजवाने तथा प्रचार प्रसार सामग्री सभी सेशन स्थल पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में यूनीसेफके प्रतिनिधि अभिषेक रंजन नायक, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी तथा संबंधित गांवों की एएनएम मौजूद थी। अभियान के तहत कच्ची बस्ती, ईंट भट्टों पर रहने वाले तथा खनन क्षेत्र में रहने वाले टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीके लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...