दलपतसिंह आर्य बने राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष
जालोर | कर्मचारी नेता दलपत सिंह आर्य को पांचवीं बार राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आर्य 11 वर्षों से लगातार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के महामंत्री शहजाद खान ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाल पोल जालोर में शारीरिक शिक्षक पद पर कार्यरत दलपत सिंह आर्य की नियुक्ति राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह धाकड़ के निर्देश पर की गई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हितों के लिए लंबे समय से संघर्षरत आर्य पूर्व में दो बार राजस्थान शिक्षक संघ, राष्ट्रीयद्ध के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ कई प्रांतीय पदों पर रह चुके हैं। आर्य को महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर राजस्थान शिक्षक संघ, राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह राठौड़, संभाग संगठन मंत्री गोपालसिंह मंडलवात, संरक्षक मदनसिंह&ठ्ठड्ढह्यश्च; राठौड़, जिला मंत्री ओमप्रकाश खंडेलवाल समेत अन्यों ने आर्य को बधाई दी है।