रजिस्ट्रेशन के बाद वाहन मालिक को मिलेंगे दस्तावेज
जालोर | स्मार्ट लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के बाद परिवहन विभाग वाहनों के रजिस्ट्रेशन में काम आने वाले मूल दस्तावेज अब स्वयं न रखकर कंप्यूटर में स्कैन के बाद वाहन मालिक को ऑरिजनल दस्तावेज लौटा देंगे। दस्तावेज अब वाहन मालिक को सुरक्षित रखने होंगे। पहले दस्तावेज आरटीओ में जमा हो जाते थे।