पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहद बेचने आया युवक ६३ साल की वृद्धा की सोने की चेन ले भागा

शहद बेचने आया युवक ६३ साल की वृद्धा की सोने की चेन ले भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुड़ा बालोतान

निकटवर्ती चांदराई गांव में मंगलवार दोपहर में एक चोर बाइक पर आया और एक दुकान में खड़ी ६३ वर्षीय वृद्धा को बातों में लगाकर मौका पाते हुए उसके गले में पहनी हुई करीब दो ताला सोने की चैन तोड़कर भाग गया। यकायक हुए इस घटनाक्रम में वृद्धा महिला कुछ कर पाती इससे पहले बाइक पर बैठकर बदमाश भाग गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में करीब तीन बजे चांदराई गांव निवासी 63 वर्षीय कमलाबाई धर्मप|ि जीवनदास वैष्णव गांव के दूदेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित उसके जमाई सुरेश कुमार वैष्णव के जनरल स्टोर की दुकान पर खड़ी थी। उस समय दुकान पर कोई नहीं था और उसका जमाई बाहर गया हुआ था। तभी बाइक पर सवार होकर एक युवक शहद बेचने के बहाने पर दुकान पर आया। जिसने कमलाबाई को दुकान में अकेले पाकर पहले बातों में लगाया उसके बाद मौका पाते ही वृद्धा के गले में पहनी हुई करीब दो तोले की सोने की चैन पर झपटा मारकर उसे तोड़कर दुकान के बाहर पहले से स्टार्ट हालत में खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इधर, वृद्धा दुकान से बाहर निकलकर चिल्लाती उससे पहले अनजान युवक देखते ही देखते भाग गया।

वृद्धा कमलादेवी, जिसके साथ लूट हुई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया

कमलाबाई ने चांदराई चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल चेनाराम को घटनाक्रम बताकर रिपोर्ट दी। चांदराई चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आहोर पुलिस थाने व तखतगढ़ पुलिस थाने में सूचना देकर नाकाबंदी करवाई। इसी के साथ चांदराई से बाहर जाने वाले सड़क मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन धारकों को रोककर पूछताछ की। इधर, जालोर व पाली जिले को जोड़ने वाले मार्गों पर नाकाबंदी करवाई गई।

चांदराई गांव में मंगलवार दोपहर में एक वृद्धा के गले में पहनी सोने की चैन तोड़ने के बारे में जानकारी मिली, जिस पर आहोर थाने व तखतगढ़ थाने में सूचना देकर नाकाबंदी करवाई। सड़क पर आने जाने वाले वाहन धारकों से अज्ञात चोर के भागने के रास्तों के बारे में पता लगाया जा रहा है। - चैनाराम विश्नोई, चौकी प्रभारी चांदराई

खबरें और भी हैं...