जालोर में सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम का हुआ समापन
जालोर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के जिला संयोजक विक्रमसिंह नरावत ने बताया कि 106 कार्यकर्ता विभिन्न टोली बनाकर 60 गांवों में 2000 परिवार से संपर्क किया। ग्रामीण क्षेत्र के जीवन को करीब से जाना।