- Hindi News
- National
- विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर में ई मित्र से होने वाले काम की जानकारी दी
विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर में ई-मित्र से होने वाले काम की जानकारी दी
आहोर | ग्राम पंचायत बाला के अटल सेवा केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के पूर्णकालिक सचिव पवन कुमार काला के निर्देशानुसार विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें पीएलवी देवाराम नीलकंठ एवं पुष्पा कुमारी ने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों की जानकारी देते हुए उन्हें दूर करने का आह्वान किया। इसके साथ ही पीडि़त प्रतिकर स्कीम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार व स्थायी लोक अदालत समेत अन्य के बारे में जानकारी दी। शिविर में ई-मित्र प्रभारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का ई-मित्र से फायदा उठाने की जानकारी दी। जिसमें वेलाराम, मांगीलाल, डायाराम, हड़मानाराम, आवड़दान चारण, श्रवणसिंह आदि लोग उपस्थित थे। इसी तरह वलदरा ग्राम पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के निर्देशानुसार पूर्णकालिक सचिव पवन कुमार काला के निर्देशानुसार विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में पीएलवी दिनेश कुमार, गणपतसिंह चारण, प्रवीण कुमार बालोत, प्रवीण कुमार प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित थे।