गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 28 मई से
गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 28 मई से
जालोर | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 मई से 9 जून तक गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। एनएचएम के निदेशक नवीन जैन से इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एनएचएम के तत्वावधान में 2014 से मानसून व ग्रीष्म ऋतु में गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष 2017 में प्रदेशभर के 67.26 लाख बच्चों व उनके परिवारों को ओआरएस व जिंक की गोलियां उपलब्ध कराई गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बिश्नोई ने बताया कि पखवाड़े के दौरान आशा सहयोगिनियों की ओर से घर घर जाकर प्रोफाइलेक्टि ओआरएस का वितरण कर घोल बनाने की विधि बताई जाएगी।