पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्मसभा में सामाजिक बुराइयां खत्म कर शिक्षा पर जोर देने की बात कही

धर्मसभा में सामाजिक बुराइयां खत्म कर शिक्षा पर जोर देने की बात कही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मसभा में सामाजिक बुराइयां खत्म कर शिक्षा पर जोर देने की बात कही

भास्कर न्यूज | जालोर

निकटवर्ती मायलावास में मानव सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संस्थान के अध्यक्ष पंडित जगदीश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ब्यावर के मकरध्वज बालाजी धाम के पीठाधीश्वर डॉ प्रकाश नाथ स्वामी ने हिंदू समाज में व्याप्त प्रथाओं को समाप्त कर नवाचार अपनाकर शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इस मौके पर प्रेमसिंह चौहान, नारायणसिंह चौहान, ओबाजी देवासी, रामलाल प्रजापत, नरपतसिंह देवड़ा, मोहनलाल गर्ग, कुलिस सैन सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...