दैनिक भास्कर अभियान के दौरान युवाओं ने लगाए परिंडे
बागौड़ा. अटल सेवा केंद्र में परिंडे लगाते हुए लोग।
भास्कर न्यूज | बागोड़ा
दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए आइए बने पंछियों का सहारा अभियान को गर्मियों के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसे लेकर मंगलवार को भी गोशुलवरा युवा कमेटी जालोर की तत्वाधान में जिला कार्यकारिणी की ओर से मदरसा फैजे गोशुलवरा, कस्बे के अटल सेवा केन्द्र, बस स्टेंड परिसर, सिणधरी चौराहा, जालोर गेट, सिणधरी रोड, बाई पास राजकीय अस्पताल व विभिन्न स्थानों पर कमेटी की ओर पक्षियों के पच्चीस परिंडे लगाए गए। जिलाध्यक्ष सलीम ने कहा कि दैनिक भास्कर ने पानी को लेकर महाअभियान चला रखा है। इससे देश में करोड़ों लीटर पानी व्यर्थ होने से बच सकेगा। गुलाब कणिया ने बताया कि भास्कर के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी मोहन लाल विश्नोई, एलडीसी रमेश कुमार चौधरी, जिला सचिव बरगत खान, कोषाध्यक्ष लियाकत खान, मदरसा अध्यक्ष हाजी भीखे खान, भवानीसिंह, शेरू खान, विजय सिंह, देवेंद्रसिंह, अलीशेर खान, सुमार खान देता, फिरोज खान, अब्दुल खान, फारुख खान, आमीन खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बागौड़ा. परिंडे लगाते हुए ग्रामीण।