राष्ट्रीय डेंगू दिवस, आमजन को किया जाएगा जागरूक
जालोर | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत आमजन को डंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बिश्नोई ने इस संबंध में सभी बीसीएमओ को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में शिक्षा, पंचायतीराज, ग्रामीण एवं शहरी विकास, नगरपालिका व नगर परिषद आदि विभागों का सोर्स रिडक्शन एवं पर्यावरणीय प्रबंधक की शुरूआत करने के लिए सहयोग लिया जाएगा।