- Hindi News
- National
- आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश के जालोर आगमन पर किया स्वागत
आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश के जालोर आगमन पर किया स्वागत
जालोर | सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश के जालोर आगमन पर आर्य वीरों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान आर्य वीर दल के जोधुपर के संचालक उम्मेदसिंह आर्य, हरियाणा के दीक्षेंद्र आर्य व जोधपुर आर्य वीर दल के अध्यक्ष राम आर्य का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर जगदीश आर्य, भंवरलाल आर्य, रामसिंह आर्य, चांदमल आर्य, भागीरथ गर्ग, मुनीराजसिंह, फूलाराम आर्य, ओमप्रकाश आर्य, प्रवीण जीनगर, नारायण सिसोदिया, रवि राणा, जितेंद्र गर्ग, सुरेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।