पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेंगलुरु में रहने वाले बैरठ गांव के 23 साल के युवक ने लगाई फांसी

बेंगलुरु में रहने वाले बैरठ गांव के 23 साल के युवक ने लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जालोर

निकटवर्ती बैरठ गांव के एक युवक ने बेंगलूरु में सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कई सालों से बेंगलूरु में व्यवसाय करता था। हैरान करने वाली बात तो यह है कि युवक की 10 दिन बाद 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी और उसके घर बैरठ में शादी की तैयारियां चल रही थी। यहां तक की आमंत्रण कार्ड तक प्रकाशित हो चुके थे। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। युवक के माता-पिता बैरठ गांव में रहते हैं, जबकि भाई तथा अन्य परिजन बेंगलुरु में रहते हैं। सोमवार को बेंगलुरु में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बैरठ गांव निवासी उत्तमसिंह (23) पुत्र गौरसिंह राजपुरोहित कई सालों से बेंगलुरु में व्यवसाय करता था। जिसने सोमवार को घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे के कारण फिलहाल सामने नहीं आए हैं। इधर, हैरान करने वाली बात तो यह है कि उत्तमसिंह की 26 अप्रैल को शादी थी। जिसकी तैयारियां यहां बैरठ गांव में चल रही थी। बताया जा रहा है कि उत्तमसिंह ने दो दिन पहले ही शादी की शेरवानी सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी भी की थी।

गांव में शोक, बेंगलुरु में दाह संस्कार

उत्तमसिंह के निधन पर बैरठ गांव में शोक की लहर छा गई। आस-पास के गांवों के राजपुरोहित समाज ने भी शोक जताया। यहां गांव में उसके माता-पिता ही रहते हैं। इसका एक बड़ा भाई सहित परिवार के अन्य लोग भी बेंगलुरु में ही रहते हंै। सोमवार को बेंगलुरु में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

खुशियां मातम में बदली : उत्तमसिंह की शादी को लेकर जहां बैरठ गांव में उनके घर से लेकर बेंगलुरु में उनके रिश्तेदारों व दोस्तों में खुशी का माहौल था, लेकिन उत्तमसिंह की ओर से इस तरह का कदम उठाने के बाद खुशियां मातम में बदल गई। सोमवार को उत्तमसिंह के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों ने दुख जताकर श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...